रिपोर्ट- निभाष मोदी!
भागलपुर नारायणपुर पिछले दिनों भवानीपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी और होमगार्ड जवान का अवैध वसूली के रूपये को बांटने पर विवाद होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ वीडियो प्रसारित होने के बाद नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने जांच का आदेश नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश कुमार को दिया जहां वायरल वीडियो में कही गई बातें सत्य प्रमाणित हुआ जिसके कारण भवानीपुर थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी पुलिस निरीक्षक वारिस खान को निलंबित किया गया दो होमगार्ड जवान संदीप कुमार, गुड्डन मंडल को लाइन हाजिर करते हुए जिला पदाधिकारी भागलपुर को पत्र प्रेषित कर दिया गया है वायरल वीडियो में अवैध वसूली के रूपये को बांटने के कारण जो विवाद चलते पुलिस वाहन में हुआ उस विवाद को भी वीडियो में स्पष्ट सुना गया है जिसके कारण यह करवाई किया गया




