माता बगलामुखी मंदिर में अखंड भारत पुरोहित महासभा ने किया पौधारोपण, धर्म और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

माता बगलामुखी मंदिर में अखंड भारत पुरोहित महासभा ने किया पौधारोपण, धर्म और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मुजफ्फरपुर। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि, बुधवार को माता बगलामुखी मंदिर प्रांगण में अखंड भारत पुरोहित महासभा की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से आंवला और बेल के पौधे लगाए गए। पौधारोपण के साथ मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए।
महासभा के संस्थापक पंडित हरिशंकर पाठक ने कहा कि जैसे मंदिर में दीपक जलाने से अंधकार का नाश होता है और प्रकाश का वास होता है, उसी प्रकार पेड़-पौधों को जीवन में पुत्र के समान माना गया है। उन्होंने कहा कि वेद-पुराणों में पौधारोपण को महापुण्य बताया गया है। हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और धार्मिक अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इससे इंसान धर्म, समाज और पर्यावरण—तीनों के प्रति अपना कर्तव्य निभाता है।
मंदिर के महंत देवराज ने कहा कि पौधारोपण करने से स्वर्ग-सुख, दीर्घायु, धन-समृद्धि, पापों से मुक्ति और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। विभिन्न धार्मिक ग्रंथों में विशिष्ट वृक्ष लगाने से विशिष्ट फल प्राप्त होने का उल्लेख है—जैसे संतान प्राप्ति, ज्ञान, स्वास्थ्य और मोक्ष। साथ ही, यह पर्यावरण संरक्षण का सबसे बड़ा साधन है।
पौधारोपण कार्यक्रम में आचार्य सुशील कुमार शांडिल्य, कुमार आदित्य, आचार्य संजय तिवारी, पंडित विनय ओझा, पंडित बबलू तिवारी, पंडित जितेश, पंडित गुड्डू पांडे सहित कई विद्वान पुरोहित उपस्थित रहे।

Join us on: