प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने BLA-1 स्तर के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम:-
बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा BLA-1 स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बिहार के विभिन्न जिलों से आए इन कार्यकर्ताओं को इसलिए सम्मानित किया गया क्योंकि उन्होंने बूथ स्तर पर कड़ी मेहनत करते हुए पार्टी को राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भाजपा द्वारा फरवरी 2025 में ही इन कार्यकर्ताओं को “गुरु मंत्र” दिया गया था— “बूथ जीतो तो चुनाव जीतो” और “सबका साथ, सबका विकास”। इसी मंत्र के साथ उन्होंने पूरे समर्पण से अपने-अपने बूथ पर चुनावी रणनीति को लागू किया, जिसका परिणाम पार्टी की बड़ी जीत के रूप में सामने आया।

समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उनके सम्मान में पगड़ी पहनाई गई, माथे पर तिलक लगाया गया और भाजपा कार्यालय में फूलों की वर्षा भी की गई।


Join us on:

और पढ़ें