डोली पर सवार होकर आई मां शेरावाली, निकली शोभायात्रा!

SHARE:

शकील की रिपोर्ट!

नरकटियागंज : प्रेम से बोलो जय माता दी, शेरावाली मैया की जय, अंबे भवानी की जय, दुर्गा मैया की जय जैसे मां भगवती के जयघोष व देवी माता के गीतों से लौरिया प्रखंड क्षेत्र के सुघर छाप गांव भक्तिमय माहौल में गुंजायमान हो गया। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा की डोली यात्रा निकाली गयी। जो काफी आकर्षक रही। इस डोली यात्रा को देखने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल कर सड़क के दोनों किनारे खड़े हो गये।आचार्य निखिलेश्वर शुक्ला ने बताया कि परंपरागत नवरात्र की सप्तमी तिथि को माता बेलवंती की डोली यात्रा निकाली जाती है मानता है कि इस दिन मां दुर्गा बेल के पेड़ पर आ जाती है। इसी कारण माता को बेलवंती माता के नाम से भी पुकारा जाता है। जहां से वेद मंत्रोच्चारण के साथ प्रार्थना व निवेदन के साथ माता को डोली में बिठाकर पूजा स्थलों तक ले जाया जाता है। वही माता के की डोली यात्रा सुघर छाप देवी आस्थान से निकलकर सौराहा से पिपरा होते हुए देवी स्थान तक आकर समाप्त हो गयी। इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा नारे लगाते रहे, 108 कुँवारियों ने नारियल चुनरी के साथ भाग लिया। पूजा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी रामाधार राव ने बताया कि पहली बार मां की डोली शोभा यात्रा का आयोजन हुआ है। जिससे ग्रामीणों में काफी हर्ष उल्लास है। अब प्रत्येक साल अब इस साल की भांति मां की डोली शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। वही नौ दिन मौन वर्त धारण किए हुए पूजा समिति के सचिव अजय राव ने बताया कि शक्ति स्वरूपा दुर्गा का एक रूप प्रेम का भी प्रतीक है। पूरी सृस्टि पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। मां अपने भक्तों को निराश नहीं होने देती।इस मौके पर मोनू राव,अभिषेक राव, जयकरण राव, लाल साहेब राव,वर्तमान समिति नीरज राव, छोटक सोनी, सरल साह, साहेब राव, अभिषेक राव, माधो शरण साह,उपेंद्र साह रूपेश कुशवाहा, अंगद राव, कुंदन राव, कुणाल राव आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Join us on:

Leave a Comment