:- रवि शंकर अमित!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आईआईटीएफ में बिहार पवेलियन का किया निरीक्षण
स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों में भी मजबूत स्थान दिलाना हमारा लक्ष्य : डॉ. दिलीप जायसवाल
बिहार को आत्मनिर्भर बनाना , एनडीए सरकार वक्त लक्ष्य : डॉ. दिलीप जायसवाल
दिल्ली पहुंचे बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर से की मुलाकात
पटना, 26 नवंबर। बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में ‘बिहार पवेलियन’ का निरीक्षण किया तथा उद्योग विभाग के अधिकारियों से बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने यहां मधुबनी पेंटिंग, मखाना, भागलपुर सिल्क सहित बिहार की विशिष्ट स्थानीय पहचान वाले उत्पादों की प्रदर्शनी एवं उनकी बाजार क्षमता की समीक्षा भी की।
उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल की भावना को सशक्त बनाते हुए राज्य सरकार का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को सिर्फ देश में ही नहीं, वैश्विक बाजारों में भी मजबूत स्थान दिलाना है। बिहार की कला, संस्कृति और उद्योग को नई गति देकर हम विकसित बिहार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य बिहार को आत्मनिर्भर बनाना है। यह मेला 27 नवंबर तक चलेगा।
नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल कृषि भवन पहुंचकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर से शिष्टाचार मुलाकात की और बिहार में कृषि में संभावनाओं को लेकर चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर से भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने बिहार के कृषि क्षेत्र को अधिक मजबूत, आधुनिक और उत्पादक बनाने से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस क्रम में दोनों के बीच कृषि विविधीकरण, मूल्य संवर्धन, कृषि-आधारित उद्योगों के विस्तार, किसानों की आय वृद्धि तथा नई तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक संभावित कदमों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा बिहार के किसानों की आय बढ़ाने को लेकर उठाए गए कदमों की चर्चा की गई।




