:- रवि शंकर अमित!
“नमामि गंगे कार्यक्रम” के तहत ICAR–CIFRI (Central Inland Fisheries Research Institute) द्वारा आज तेघड़ा प्रखंड के अध्योध्य घाट पर राष्ट्रीय रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा नदी में बड़ी संख्या में मछली (अंगुलिका) छोड़ी गई।
इस रैंचिंग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी में देशज प्रजाति की मछलियों की संख्या बढ़ाना तथा नदी की पारिस्थितिकी को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। विशेषज्ञों के अनुसार, मछलियों की पर्याप्त संख्या नदी के जैविक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इससे नदी की प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया को भी प्रोत्साहन मिलता है।
ICAR–CIFRI की टीम द्वारा स्थानीय समुदाय को भी इस पहल से जुड़ने, नदी संरक्षण के महत्व को समझने तथा जलीय जीवों के संरक्षण में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। “नमामि गंगे” मिशन के अंतर्गत चल रही इस पहल से गंगा नदी को स्वच्छ, अविरल और जीवनदायिनी बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा, जिला मत्स्य पदाधिकारी बेगूसराय, प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा cum नमामि गंगे बेगूसराय, तथा ICAR–CIFRI के प्रतिनिधि उपस्थित थे।




