टिकट वितरण से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सदाकात आश्रम में बवाल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में जोरदार बवाल मच गया है। टिकट वितरण से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पटना के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया और जमकर नारेबाज़ी की।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गलत उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने के कारण पार्टी को भारी नुकसान हुआ।
हंगामे के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनके आते ही कार्यकर्ताओं ने फिर नारेबाज़ी तेज कर दी।
बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महागठबंधन के साथ थी लेकिन पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कांग्रेस सिर्फ 6 सीटों पर सिमट गई, जिसके बाद अब पार्टी में टिकट वितरण पर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता आज सदाकत आश्रम में धरने पर बैठ गए हैं और संगठन में बदलाव की मांग पर अड़े हैं।

फुटेज —–

Join us on: