सिर्फ विपक्ष के नेताओं के लिये वोट चोरी हुई, जनता ने बता दिया क्या हुआ- उपेंद्र कुशवाहा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

उन्होंने कहा कि वोट चोरी नहीं वोट डकैती हुई है, इस बयान पर उन्होंने कहा कि किसकी वोट चोरी हुई है और कहां वोट चोरी हुई है? उन्होंने कहा कि जनता बोल ही नहीं रही है, वोट चोरी होता तो जनता बोलती। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा बिल्कुल फालतू का मुद्दा है और ऐसा मुद्दा लेकर चलेंगे तो ऐसा ही गति होगा जो आज बिहार में हुई है।

कांग्रेस के पोस्ट पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस खुद राजद के भरोसे चल रही है और उन्हें खुद ही समझ में नहीं आता है कि क्या बोलते हैं। महिलाओं को ₹10000 दिए जाने पर उन्होंने कहा कि सभी सरकार लोन लेती है और अविश कार्य के लिए लोन लिया गया है या नहीं लिया गया है, यह तो सरकार बताएगी।

रोहिणी आचार्य प्रकरण पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जो भी घटनाएं उनके घर में घटी है, इसकी जिम्मेदारी उन लोगों की ही है। उन्होंने कहा कि जनता देख रही है इस स्थिति को, जो अपने घर को नहीं संभाल पा रहे हैं, वह बिहार को क्या संभालेंगे।

Join us on: