खुद भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैँ जंगलराज के युवराज – नित्यानंद राय का तेजस्वी पर हमला!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि वे जंगल राज्य के युवराज हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सत्ता लोभी और परिवारवादी हैं। नित्यानंद राय ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव मुद्दों की नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और जंगलराज की राजनीति करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजद नेता अपने कार्यकाल में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के साथ-साथ उनके नाम पर सियासत भी करते हैं।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव के वादों में कोई दम नहीं है और बिहार की जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली। उन्होंने दावा किया कि 2025 में बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है।

Join us on: