भोजपुर के तरारी विधानसभा क्षेत्र में NDA के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्टर शुभम सिन्हा

बिहार विधानसभा चुनाव का जनसंपर्क अभियान अब धीरे-धीरे तेज हो रहा है। प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क में जुट गए हैं। वहीं भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र के सहार बाजार पर एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। तरारी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार पांडेय और सुनील पांडे के साथ अन्य एनडीए नेताओं की मौजूदगी में विधिवत रूप से पूजा पाठ के बाद चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। दूसरी बार विशाल प्रशांत भाजपा के टिकट पर तरारी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में है। वहीं कार्यालय के उद्घाटन से इलाके के लोगों को सीधे तौर पर फायदा होगा। चुनाव प्रचार अभियान में तेजी आएगी। इस मौके पर उद्घाटन समारोह के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि जिस तरह से पूरे बिहार में विकास की बयार बह रही है। उससे यह साबित होता है कि पूरे बिहार में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी। इसके लिए बिहार की जनता ने मन बना लिया है। तरारी के इस चुनावी रण में फिर से विशाल प्रशांत चुनाव जीतकर बिहार विधानसभा में जाकर तरारी के विकास को और आगे ले जाएंगे।

Join us on: