बड़हरा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यभान सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज

SHARE:

रिपोर्ट- शुभम सिन्हा!

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार सूर्यभान सिंह ने शनिवार को अपने जनसंपर्क अभियान की रफ्तार तेज कर दी। उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों में डोर-टू-डोर जाकर लोगों से मुलाकात की और जनसमर्थन मांगा। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ नजर आए। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।

जनसंपर्क के दौरान सूर्यभान सिंह ने कहा कि इस बार बड़हरा विधानसभा का इतिहास बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास चाहती है, न कि झूठे वादों की राजनीति। उन्होंने वादा किया कि जनता के हर सुख-दुख में वे हमेशा साथ रहेंगे और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बड़हरा को नई दिशा देना उनका मुख्य लक्ष्य है।

लोगों ने भी सूर्यभान सिंह को भरोसा दिलाया कि वे इस बार बदलाव के पक्ष में हैं और ईमानदार नेतृत्व को मौका देना चाहते हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह सूर्यभान सिंह जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।

Join us on: