सांसद व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल से 10 करोड़ रंगदारी की माँग, मची खलबली!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!

बेतिया से बड़ी खबर है बिहार चुनाव के बीच बेतिया सांसद डॉ संजय जयसवाल से अपराधियों ने 10 करोड़ की रंगदारी मांगी है 10 करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर सांसद डॉ संजय जायसवाल के बेटे को मारने की धमकी दी गई है सांसद संजय जायसवाल के पुत्र डॉक्टर शिवम जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी गई है बता दे कि डॉक्टर संजय जायसवाल के इकलौता पुत्र डॉक्टर शिवम जायसवाल है जिसकी हत्या करने की धमकी दी गई है 23 अक्टूबर को 12:40 में दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल के मोबाइल पर फोन आया फोन करने वाले अपराधी ने डॉक्टर संजय जयसवाल से 10 करोड़ की रंगदारी मांग की नहीं देने पर उनके पुत्र शिवम जायसवाल को जान से मारने की धमकी दिया गया है बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने आज नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन का कहना है कि बहुत जल्द रंगदारी मांगने वाले अपराधी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है सदर डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि संसद के द्वारा एक लिखित आवेदन नगर थाने में दी गई है जिसमें 10 करोड रुपए रंगदारी की मांग की गई है रंगदारी मांगने वाले की पहचान कर ली गई है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है Byte सदर डीएसपी विवेक दीप

Join us on: