दीघा में एनडीए का चुनाव कार्यालय का दिग्गज नेताओं ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

दीघा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का चुनाव कार्यालय खोला गया, जिसका उद्घाटन पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख और उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी ने किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से चट्टानी एकता का आह्वान किया और कहा कि चुनौती जितनी बड़ी होगी, जीत भी उतनी ही बड़ी होनी चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में एनडीए की जीत का संकल्प दोहराया और कहा कि दीघा समेत पटना की चारों सीटें एक बार फिर एनडीए की झोली में जाएंगी। बैठक में बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन, महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, संतोष रंजन राय और अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान एनडीए के पांचों घटक दलों के जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे, जिनमें जदयू के जिलाध्यक्ष आसिफ कमाल, रालोमो के खुर्शीद अहमद, हम के संजय पासवान और लोजपा (आर) के रणविजय पासवान शामिल थे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी डॉ. संजीव चौरसिया की जीत के लिए काम करने का संकल्प लिया [1]।

Join us on: