विभिन्न दलों के कई दिग्गज नेता भाजपा में हुये शामिल, दिलीप जायसवाल ने दिलाई पार्टी की सदस्यता!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

राजद के स्टार प्रचारक और पूर्व सांसद अनिल सहनी, पूर्व विधायक आशा देवी, सारण जिला अध्यक्ष बच्चू प्रसाद बिट्टू भाजपा में शामिल

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और यूपी के दारा सिंह चौहान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का किया स्वागत

कांग्रेस नेता प्रकाश कुमार भी भाजपा में हुए शामिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई

‎पटना, 22 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के स्टार प्रचारक और पूर्व सांसद अनिल सहनी, पूर्व विधायक आशा देवी और सारण जिला अध्यक्ष बच्चू प्रसाद बिट्टू आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

‎भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और यूपी के दारा सिंह चौहान ने इन सभी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई और सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत किया।

‎इस मिलन समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में शंभू सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह, राजू सिंह, पप्पू तिवारी, ऋषभ राज सिंह प्रमुख हैं।

‎इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा एनडीए के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है।

‎उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी और बिहार विकसित प्रदेश बनेगा।

Join us on: