बाढ़ विधानसभा में ललन सिंह का जनसंवाद कार्यक्रम, बोले मोकामा में बाहुबली कोई नहीं!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में अचुआरा समेत कई गांवों का जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होने उन्होंन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकाश कार्यों की चर्चा की।

ललन सिंह ने कहा कि उन्हें लोकसभा के चुनाव में जितने बहुमत से जिताया था विधानसभा के चुनाव में भी एनडीए समर्थित उम्मीदवार को भारी मतों से जिताईए। वह क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों से यही आग्रह कर रहे है।
विधायक दल के नेता द्वारा मुख्यमंत्री चुने जाने के गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर उन्होंने कहा कि मीडिया के लोग नेरेटिव सेट करते हैं, गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। अमित शाह ने तीन बातें कही जिसमें उन्होंने कहा कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं, 2020 में भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर बिहार के मुख्यमंत्री बनने का आग्रह किया था और विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार नेता चुने गए और मुख्यमंत्री बने।
मोकामा में अनंत सिंह के चुनाव प्रचार में जदयू प्रवक्ता नीरज सिंह के विरोध कर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी सोच होती है लेकिन मोकामा विधानसभा का चुनाव हम लोग बहुमत से जीत रहे हैं। मोकामा में बाहुबली नहीं, जो राजद की उम्मीदवार हैं वह पांच साल मुंगेर लोकसभा का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है और 5 साल में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने उनका चेहरा भी देखा है और सभी लोग जानते हैं कि इस बार भी वही हसर होगा।

बाइट -ललन सिंह

Join us on: