भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं लेकिन पुलिस अब तक एक भी वारदात में सफलता हासिल नहीं कर पाई है। जिसके कारण अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है एक ओर जहां दिनदहाड़े आलू व्यवसाई की हत्या,कॉपरेटिव बैंक में हुए लूटपाट का खुलासा अब तक पुलिस नहीं कर पाई है । इतनी बड़ी घटना लोगों के जहन से उतरा भी नहीं था कि अपराधियों ने फिर से एक बार पुलिस को चुनौती देते हुए एक मेडिकल व्यवसाई को पत्र भेजकर 20 लाख रंगदारी की मांग कर डाली है जिससे कि पुलिस का सर दर्द बढ़ गया है एक ओर जहां दुर्गा पूजा चल रहा है वही अपराधी लगातार अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं घाट रोड स्थित जयसूर्या मेडिकल व्यवसाई से अपराधियों ने पत्र भेजकर 20 लाख रंगदारी की मांग की है पैसे नहीं देने के एवज में जान से मारने की धमकी भी दी है जिससे कि मेडिकल व्यवसाई दहशत में है वही इसको लेकर मेडिकल दुकान के संचालक दिनकर मंडल ने थाना में आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है दिए गए पत्र में अपराधी का जिक्र किया है कि यदि 2 दिनों के अंदर पैसे नहीं मिलते हैं तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे इसके बाद से पूरा परिवार दहशत में है दिनकर मंडल ने बताया कि मेडिकल दुकान पर अपना दुकान चला रहा था तभी एक हेलमेट लगाए हुए व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और एक पुड़जा दुकान में फेक कर भाग गया जाने के बाद जब पुड़जा को खोलो तो उसमें गाली गलौज व पैसे की मांग और मोबाइल नंबर अंकित था जिसमें बताया गया था कि इस मोबाइल नंबर पर हमसे बात कर पैसे दे गौरतलब है कि 2014 में भी मेडिकल व्यवसाई से मोबाइल के जरिए रंगदारी की मांग की गई थी । पूरे मामले को लेकर सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि दिए गए आवेदन पर पुलिस जांच कर रही है जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।




