मुजफ्फरपुर- ट्रैक्टर और पिकप में टक्कर, 4 लोगों की मौत, कई घायल!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर में चार लोगों की मौत,कई घायल,भीषण सड़क हादसाः ट्रैक्टर और पिकअप वैन की सीधी टक्कर में मुजफ्फरपुर के मीनापुर में ट्रैक्टर और पिकअप वैन की सीधी टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग मेला देखकर घर लौट रहे थे जब हादसा हुआ।
बिहार के मुजफ्फरपुर के मीनापुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि मेला देखकर 20 से 25 की संख्या में लोग पिकअप वैन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मीनापुर के खेमाईपट्टी और दरही पट्टी के बीच पिकअप ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। ग्रामीण ने बताया कि सभी मृतक पिकअप पर सवार होकर समस्तीपुर के सीयूरी मेला देखने गए थे। अधिकांश लोग मीनापुर थाना क्षेत्र के ही अलग-अलग गांव के थे। मेला देखकर लौटने के क्रम में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर हुई। मृतकों में मीनापुर के पूरनिया निवासी तीन लोग हैं जबकि चौथा दूसरे गांव का है। डायल 112 पर तैनात एएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि गस्ती के क्रम में उनलोगों ने देखा कि एक पीकअप और ट्रेक्टर में टक्कड़ हो चुकी है। कुछ को लोकल गाड़ी से और शेष को पुलिस गाड़ी से एसकेएमसीएच लाया गया। घटना में तीन वयस्क और एक बच्ची की मौत हो गई है जबकि दो महिलाएं गंभीड़ रूप से घायल हैं।

Join us on: