कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुँचे पटना, किया 20 साल विनाश काल पुस्तक जारी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के बिहार चुनाव आब्जर्वर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बिहार सरकार के नाकामी का पुस्तक जारी किया जिसे( 20 साल विनाश काल )बिहार का बताया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत मैं कहां बिना गुड गवर्नेंस के विकास नहीं हो सकता है जो नीतीश कुमार ने खो दिया है ,,,भ्रष्टाचार जहां पर होगा वहां विकास कैसे होगा बिहार सरकार के मंत्री और डिप्टी सीएम पर करप्शन के खुलेआम आरोप लगे हैं किसी मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ यह उनके जीरो टॉलरेंस भ्रष्टाचार नीति पर सवाल उठता है, बिहार में शिक्षा स्वास्थ्य जन कल्याण कार्यक्रम की दुर्दशा है, बिहार में पलायन बड़ी समस्या थी और अभी भी है सरकार रोकने समय असमर्थ रही।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान बिहार सरकार जनता की चुनी गई सरकार है और जनता का गला घोट रही है ,बिहार में नए उद्योग नहीं लगे नौकरी नहीं मिल रही है, बिहार में डबल इंजन नहीं ट्रवल इंजन है नीतीश कुमार का स्वास्थ्य सही नहीं है इंजन का मशीन खराब हो जाता है तो धुआ फेंकने लगता है वही हाल नितीश कुमार की है।

कांग्रेस वरिष्ठ नेता अधीर रंजीत चौधरी का बयान महागठबंधन के सभी घटक दल बिहार को विनाश से बचाने के लिए काम कर रहे हैं , बिहार के गरीबों को लूटने के लिए ₹10000 दिया गया है बिहार की महिलाओं को बिहार सरकार खुद कर्ज में चल रही है आम लोगों को भी फंसाए में लगी है।
कांग्रेस वरिष्ठ नेता जय राम रमेश का बयान बिहार में बिना ईंधन वाला डबल इंजन की सरकार से बिहार का विनाश हुआ है , बिहार का भविष्य पलायन नही है ।
25 जुलाई 2025 को क्या की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई थी 71000 करोड़ का घोटाला बिहार सरकार के 10 विभागों में हुआ था यह कांग्रेस का रिपोर्ट नहीं सीएजी का रिपोर्ट था । बेरोजगारी के आंकड़े में सबसे ऊपर है बिहार है। एक लाख की आबादी पर अलग-अलग राज्यों के 30 कॉलेज स्थापित किए गए हैं बिहार में एक लाख की आबादी पर मात्र 7 कॉलेज स्थापित है ।

जातीय सर्वेक्षण जो बिहार में हुआ उसका विरोध बीजेपी ने किया था न्यायालय के माध्यम से बढे आरक्षण को रोक दिया गया, बिहार में पड़े हुए आरक्षण के दायरे को संविधान के नवमी सूची में शामिल क्यों नहीं किया गया यह बिहार के मुख्यमंत्री बताएं, 3 मिनट का वीडियो फिल्म कांग्रेस पार्टी द्वारा दिखाया गया नीतीश सरकार के नाकर्मियों को बता कर 2024 के चुनाव में अगर वोट चोरी नहीं होती तो बीजेपी को 240 सीट नहीं मिलती।

Join us on:

और पढ़ें