मुजफ्फरपुर – चुनाव से पहले शराब की बड़ी खेप बरामद..थार,पिक अप ट्रक जप्त..एक शराब कारोबारी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

एक ट्रक शराब जप्त
बिहार के मुजफ्फरपुर में चुनाव से पहले शराब की बड़ी खेप बरामद..
थार,पिक अप ट्रक जप्त..एक शराब कारोबारी गिरफ्तार..मदरसा चौक का मामला

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शराब तस्करों के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया..पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक शराब जप्त किया है..
मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना पुलिस ने मदरसा चौक के पास से 187 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है.. इस दौरान एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया..पुलिस ने मौके से एक ट्रक, एक थार, एक पिकअप गाड़ी जब्त की गई..जब्त विदेशी शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है..
जानकारी के अनुसार, थार गाड़ी शराब से लदे ट्रक और पिकअप को एस्कॉर्ट कर रही थी… बताया जा रहा है कि चुनाव की घोषणा के बाद बिहार में शराब कारोबारियों ने अपना धंधा तेज कर दिया है और वे चुनाव में शराब खपाने की तैयारी में थे…पुलिस को देखते ही कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे.. पुलिस ने एक शराब कारोबारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया.. मामले में एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि मनियारी में 1700 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई है..ट्रक,थार गाड़ी और पिक अप बरामद की गई है..एक कारोबारी की ग्रिफ्तारी हुई हैं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

Join us on: