भारत-नेपाल सीमा पर आपसी समन्वय सुदृढ़ करने हेतु कमांडेंट लेवल काउंटरपार्ट को-ऑर्डिनेशन बैठक!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के प्रांगण में भारत और नेपाल के बीच कमांडेंट लेवल काउंटरपार्ट को-ऑर्डिनेशन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा की गई। इस बैठक में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ( ए पी एफ) की विभिन्न वाहिनियों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना, सीमा पर हो रही अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सामूहिक रणनीति तैयार करना तथा दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना था।

बैठक के दौरान भारत और नेपाल, दोनों देशों के अधिकारियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की — आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव से दो दिन पूर्व बॉर्डर सीलिंग के सम्बन्ध में दोनों देशों के बीच बातचित।
सीमा पर विशेष चौकसी और गश्त को और अधिक सघन करने की आवश्यकता।
नेपाल की जेलों से भागे हुए भारतीय कैदियों की जानकारी साझा करने पर सहमति।
सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता।
नेपाल पुलिस एवं सशस्त्र पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्यवाही और बेहतर समन्वय की रूपरेखा।
भारत-नेपाल सीमा पर राजनीतिक एवं सुरक्षा परिदृश्य की सामूहिक समीक्षा।
भारत और नेपाल के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक पर्वों को सीमा पर संयुक्त रूप से मनाने पर सहमति, जिससे आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिले।
धार्मिक कट्टरवाद, वामपंथी उग्रवाद/माओवादी गतिविधियों तथा आतंकवाद की संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श।
अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आई एन बी) पर अतिक्रमण की रोकथाम हेतु संयुक्त प्रयासों पर बल दिया गया।
ट्रांस बॉर्डर क्राइम के रोकथाम पर वार्तालाप।

बैठक में भारत की ओर से उपस्थित अधिकारीयों में गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर,
पाण्डेय आशीष कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, 51वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II,
सौमेन रॉय, उप कमांडेंट, 18 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, राजनगर,
विवेक ओझा, उप कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर
तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
तो वही नेपाल की ओर से उपस्थित अधिकारीयों में निर्मल खडगा, एस पी, 08वीं वाहिनी, ए.पी.एफ., धनुषा,
नरेश भंडारी, एस पी, 07 वीं वाहिनी, ए.पी.एफ., सिराहा,
शेर बहादुर अधिकारी, एस पी, 09 वीं वाहिनी, ए.पी.एफ., महोत्तरी,
ओम राज बनिया, डी एस पी , 08 वीं वाहिनी, ए.पी.एफ., धनुषा,
राज शर्मा, डी एस पी, 08 वीं वाहिनी, ए.पी.एफ., धनुषा,
सीता राम पदुअल, डी एस पी , 08 वीं वाहिनी, ए.पी.एफ., धनुषा,
तथा अन्यअधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने सहमति व्यक्त किए कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, अपराध, तस्करी, मानव तस्करी एवं सीमा पार अपराधों पर रोकथाम के लिए दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियाँ एक-दूसरे के साथ निरंतर संपर्क और सहयोग बनाए रखेंगी।

अपने संबोधन में गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी, ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सौहार्दपूर्ण संबंध हैं, जिन्हें और अधिक मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा रहा है, जिसमें नेपाल की सीमा प्रहरी ए.पी.एफ. की भूमिका सराहनीय रही है।
बैठक का समापन आपसी सौहार्द और सहयोग के वातावरण में हुआ। दोनों देशों के अधिकारियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार की समन्वय बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की।

Join us on: