सफाई कर्मियों का लगातार चौथा दिन जारी रहा धरना प्रदर्शन!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मियों का चौथा दिन भी लगातार धरना प्रदर्शन जारी रहा, मीडिया से बात करते हुए सफाई कर्मियों ने बताया कि जिस प्रकार से मायागंज अस्पताल में सफाई कर्मी के वेतन दिए जा रहे हैं उसी प्रकार हम लोगों को भी वेतन भुगतान किया जाए, जो हमारा वेतन बनता है वह भी भुगतान नहीं हुआ है। सामने पर्व है इसमें भी अगर हम लोगों को वेतन नहीं मिलेगा तो फिर हम सभी कैसे क्या करेंगे ,हम लोगों की मांग है जिस तरह मायागंज अस्पताल के सफाई कर्मियों को वेतन भुगतान किया गया उसी तरह हम लोगों को भी वेतन जल्द से जल्द भुगतान किया जाए, धरना प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों का यह भी कहना था कि महीना का 26 दिनों का पैसा ही दिया जाता है चार दिनों का पैसा काट लिया जाता है यह भी हम लोगों के साथ अनदेखी किया जा रहा है साथ ही साथ 470 रूपये करके मायागंज अस्पताल के सफाई कर्मियों को प्रतिदिन करके वेतन दिया जा रहा है लेकिन हम लोगों को 370 रूपये करके दिया जा रहा है, यह सौतेला व्यवहार ठीक नहीं है, अगर हमारी मांगे नहीं पूरी गई की गई तो यह धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें