भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

आज नेहरू युवा केंद्र भागलपुर के सौजन्य से शिव शक्ति युवा क्लब व रेलवे कोचिंग डिपो भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में रेलवे कोचिंग डिपो में स्वच्छता अभियान के तहत कचरा संग्रह,शपथ ग्रहण , रैली जो कोचिंग डिपो से स्टेशन तक गयी, शपथ शिव कान्त ने दिलायी इसका संचालन व अध्यक्षता शिव शक्ति युवा क्लब के शिव कान्त ने किया । रेलवे कोचिंग डिपो के अधिकारी नवीन कुमार, मोहम्मद अख्तर हुसैन एवं नेहरू युवा केंद्र भागलपुर, के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक गिरिश कुमार, भूमिका निभाकर एवं रेलवे कर्मी व अन्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक शिव कान्त,मधुरंजन कुमार, राजेश कुमार, मिथिलेश कुमार, सचिन कुमार, प्राची कुमारी पायल, युगल किशोर सुमन, राहुल राज, गिरिश कुमार उपस्थित थे । कचरा संग्रह व स्वस्छता अभियान रेलवे कोचिंग डिपो से भागलपुर रेलवे स्टेशन तक चलाया गया।




