मधुबनी- विधानसभा चुनाव को लेकर SSB व पुलिस ने किया संयुक्त फ्लैग मार्च!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

विधानसभा चुनाव को लेकर SSB व पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा बनाए रखने का संदेश

मधुबनी जिले मेआगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बासोपट्टी थाना पुलिस और एस एस बी के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च की अगुवाई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने की। इस दौरान एस आई प्रिया कुमारी,मुन्ना कुमार,सुशील कुमार,राजेश कुमार,एएसआई हीरा पंडित,समेत बड़ी संख्या में थाना पुलिस बल व एस एस बी कर्मी शामिल रहे।

फ्लैग मार्च की शुरुआत बासोपट्टी के कर्पूरी चौक से की गई जो काली मंदिर तक निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने क्षेत्र के मुख्य बाजार, गलियों और संवेदनशील स्थानों में घूमकर लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे चुनाव को लेकर किसी भी अफवाह या भ्रामक प्रचार से दूर रहें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर बासोपट्टी थाना क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च, गश्ती और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और किसी भी तरह की अराजकता या असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य है कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सुरक्षा का माहौल कायम रहे। ताकि मतदाता निर्भय होकर मतदान कर सकें। उन्होंने आम लोगों से भी प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और एस एस बी के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे फ्लैग मार्च से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और समाज में कानून को लेकर सम्मान बढ़ता है।

Join us on: