सहरसा में बाढ़ ने मचाई तबाही घरों के अंदर घुसा पानी घर से निकलना तक मुश्किल!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा में बाढ़ ने मचाई तबाही लोगों के घरों के अंदर घुसा पानी घर से निकलना हुआ मुश्किल छोटी नाव बनी जीवन रेखा सरकार के व्यवस्था पर लोगों ने उठाया सवाल।

सहरसा जिले के तटबंध के अंदर बाढ़ ने तबाही मचा दी है। सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के हाटी, केदली, रामपुर समेत दर्जनों इलाके पानी में डूब गए हैं,लोगों के घरों के अंदर तक पानी आ गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है, गांव के लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है और बाढ़ पीड़ितों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पर रहा है, कई परिवार नावों का सहारा लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
बाढ़ के कारण गांवों की सड़के पानी से लबालब है फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खासकर वृद्ध, बच्चे और महिलाओं की स्थिति और भी दयनीय है। पानी में घिरे इलाकों से बचाव के लिए नावों का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन संसाधन सीमित हैं। जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
स्थानीय लोग प्रशासन से उम्मीदें लगाए बैठे हैं कि जल्द से जल्द उन्हें राहत मिले और सुरक्षा के इंतजाम हों। बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन, साफ पानी और स्वास्थ्य सुविधा की कड़ी जरूरत है। साथ ही, तटबंधों की मजबूत सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग भी जोर पकड़ रही है।
यह तस्वीर सहरसा जिले के कई हिस्सों की है जहां बाढ़ ने लोगों की जिंदगी को त्राहिमाम कर दिया है। ऐसे में जरूरी है कि प्रशासन और सरकार मानवीय मदद को प्राथमिकता दें और प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्य तेजी से संचालित करें।

Join us on: