रिपोर्ट- अमित कुमार!
सांसद अखिलेश सिंह ने सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि यह मामला अंतिम दौर में है
अखिलेश सिंह कहां एक दो सीट को लेकर समस्या है, लेकिन जल्दी ही यह मामला सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह से तैयार है और उनकी पार्टी की तैयारी लोकसभा चुनाव के बाद से ही बूथ लेवल से हो रही है।
अखिलेश सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा और सीडब्ल्यूसी की स्टैंडिंग मीटिंग का जिक्र करते हुए कहा कि इन आयोजनों से महागठबंधन को भारी जनसमर्थन मिला है। उन्होंने प्रियंका गांधी की रैली का भी उल्लेख किया, जो चंपारण में हुई थी। अखिलेश सिंह ने कहा कि इन सभी आयोजनों से महागठबंधन की तैयारी को बल मिला है और वे चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
सांसद अखिलेश सिंह




