बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट
बक्सर के गोलंबर क्षेत्र में गौवंश लदा ट्रक लावारिस हालत में गोलंबर थाना कि पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने गौवंशों को आदर्श गौशाला में सौंप दिया। बताते चले कि ट्रक में लगभग 25 के संख्या में गौ वंश मिले पुलिस आगे की करवाई में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक बक्सर के गोलंबर पर लावारिस स्थिति में ट्रक मिला पुलिस ने शक के आधार पर जब ट्रक का जांच किया तो अवैध तरीके से गौवंश रखा गया था ज्यादा देर से ट्रक के अंदर रखे जाने और भूख प्यास के चलते गांव वंशों की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी प्रशासन के द्वारा गौवंशों का इलाज के लिए डॉक्टर मुहैया करवा रही है उपरोक्त पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन इस तस्करी में शामिल आरोपियों तलाश करने के लिए बड़ी कार्यवाही कर रही है!




