बाढ़ – राणा बीघा के पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह की करंट लगने से मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ अनुमंडल के राणाबीघा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह की आज शाम करंट लगने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे राणाबीघा गांव स्थित अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वे बोरिंग मोटर चालू करने गए, तभी वे मोटर की खुली तार के संपर्क में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचा दिया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके मौत की खबर मिलते ही काफी संख्या में उनके समर्थक अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए। बताया जाता है कि अनिल सिंह कई वर्षों से निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष जीत रहे थे।
बाइट मृतक के परिजन

Join us on:

और पढ़ें