बेगूसराय – सोए अवस्था में शख्स की ईंट पत्थर से पीट पीट कर निर्मम हत्या!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में मामूली विवाद के कारण ने अपराधियों ने एक व्यक्ति को ईट पत्थर से सिर कुचलकर सोए अवस्था में निर्मम तरीके से हत्या कर दिया है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वही इस हत्या की खबर लगते ही घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ लग गई है। यह पूरा मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बहसी गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान बहसी गांव के ही रहने वाले स्वर्गीय राम प्रकाश साहनी का पुत्र राधे साहनी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राधे साहनी को गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद को लेकर झगड़ा बीती शाम हुआ था। उन्होंने बताया है कि इसी विवाद के कारण अपराधियों ने ईट पत्थर से सोए अवस्था में कुचलकर निर्मम मौत हत्या कर दी है। परिजनों का कहना है कि गांव के ही अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया है।हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी है। मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Join us on:

और पढ़ें