मोकामा – केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने प्रमुख कार्यकर्त्ताओं को दिया जीत का मंत्र!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बिहार चुनाव का घोषणा होने के साथ ही सब विभिन्न राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है विभिन्न दलों के नेता अपने-अपने कार्यकर्ताओं से संवाद में लग गए हैं बैठक कर रहे हैं,मीटिंग्स की जा रही हैं, इसी क्रम में आज केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मोकामा के औटा में भाजपा के जिला महामंत्री निलेश कुमार पवन के आवास पर एक बैठक आयोजित की, जिसमें प्रमुख नेताओं के साथ उन्होंने बैठक कर जीत का मंत्र दिया, उन्होंने बताया कि हर हाल में इस सीट को जीतना है और एनडीए को मजबूत करना है,कार्यकर्ताओं ने भी बैठक खत्म होने पर अपनी-अपने प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते हुए कहा की हम लोग मोकामा को पूरी शिद्दत से जीतेंगे और भारी बहुमत से जीतेंगे!
वही मोकामा का चुनाव हमेशा से दिलचस्प रहा है मोकामा हमेशा से बिहार के लिए हॉट सीट बनी रही है और इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा, अनंत सिंह एनडीए उम्मीदवार के तौर पर तय माने जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अभी तक जन सुराज और महागठबंधन ने किसी भी नेता के बारे में औपचारिक घोषणा प्रत्याशी के रूप में नहीं की है!

मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजय कुमार जिला महामंत्री भाजपा निलेश कुमार पवन वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर शर्मा सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री मोकामा विधानसभा के प्रभारी इत्यादि प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Join us on:

और पढ़ें