बेगूसराय- युवक की गोली मारकर हत्या, शव सड़क किनारे खेत में फेंका!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

-बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर शव को फेंक दिया है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह वार्ड नंबर 10 की है। बताया जा रहा है तीन-चार युवक पहले उसके साथ शराब पार्टी किया। शराब पार्टी करने के उस के बाद युवक की पहले बेरहमी से पिटाई की गई और फिर गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद सड़क किनारे खेत में शव को फेंक दिया। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे खेत में लाश पड़ा हुआ देखा जिसके बाद घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटनास्थल पर शराब की बोतल सहित कई सामग्री भी बरामद हुआ है। लोगों ने बताया है कि पहले तीन-चार लड़के शराब पार्टी किया है शराब पार्टी करने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात के विवाद के बाद युवक को गोली मार कर हत्या कर दी है, मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है!

Join us on:

और पढ़ें