चुनाव आयोग भारत सरकार की कठपुतली बन गई है- भाकपा(मार्क्सवादी)

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

चुनाव आयोग भारत सरकार की कठपुतली बन गई है – मनोज

मधुबनी के बंद पड़े सभी उद्योगों को अविलंब चालू किया जाए – दिलीप झा

मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) लोकल कमिटि रहिका द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। विस्फी विधानसभा क्षेत्र सीपीएम के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रहिका प्रखंड सह अंचल कार्यालय धरना स्थल पर सरकार के नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किया, माकपा के नेताओं ने सरकार के ग़लत नीतियों की कड़ी आलोचना किया। धरना स्थल पर आयोजित सभा का अध्यक्षता सीपीएम रहिका लोकल कमिटी सचिव सोनधारी यादव ने किया।सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम के जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि आज चुनाव आयोग मनमानी पर उतारू है, उन्होंने आगे कहा है कि चुनाव आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय में कहा है कि 16.53 लाख आवेदन फार्म -6 नाम जोड़ने के लिए जमा किया गया है। जबकि 21.53 लाख लोगों का नाम जोड़ा गया तो सवाल उठता है कि 5 लाख लोगों का नाम कैसे जोड़ा गया,ये कौन लोग हैं उनका मकान नंबर, इपिक नंबर, नाम के साथ बूथों का नाम बताया जाय। उन्होंने चुनाव आयोग पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव आयोग भारत सरकार मोदी जी का कठपुतली बन गया है , मोदी जी को आम नागरिकों से कोई मतलब नहीं। वे तो मुठ्ठी भर अपने चहेते मित्र धनासेठ से मतलब रखते हैं और मुठ्ठी भर लोगों के लिए भारत के संपदाओं को लुटा रहे हैं, उन्होंने कहा कि विहार के भागलपुर में 10. 50 एकड़ जमीन 1 रुपए प्रति वर्ष के दर से लीज पर अपने चहेते मित्र अडानी को देते हैं, यही डबल इंजन सरकार की नीतियां हैं, देश के जनता मोदी सरकार से त्रस्त है, मोदी जी संविधान, लोकतंत्र को खत्म करने के साथ तानाशाही पर उतारू हो चुका है। जिसको विहार के जनता माफ नहीं करेगी, विहार के जनता पुरी तरह तैयार हो चुकी है और डबल इंजन सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगी, इस बार विहार में इंडिया महागठबंधन दलों की सरकार बनेगी जो जनता की सरकार होगी। सभा को सीपीएम मधुबनी जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप झा ने संबंधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार मधुबनी जिला को ठगने का कार्य करते आ रही हैं।उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार जी वादा कर भुल जाते हैं, उन्होंने वादा किया था कि मधुबनी जिला में बंद पड़े सभी उद्योगों को चालू करेंगे जो आज तक लोहट,सकड़ी चीनी मिल चालू नहीं हो पाया,रैयाम में नया चीनी मिल नहीं बन पाया,सुता मिल, चमड़ा उद्योग सब मृत प्राय है, जिसको अविलंब चालू करने की आवश्यकता है , उन्होंने कहा कि कमलपुर के बंटाईदारों को बंटाईदारी पर्चा देने ,खरौआ,महिनाथपुर बंटाईदारों को जमाबंदी क़ायम करने एवं इजरा भूमिहीन परिवारों को पर्चा देने ,मौजा ककरौल खाता 784 खेसरा 2710 ,5310, 8817,5966 सरकारी जमीन पर बनाए जा रहे रहे पक्का भवन पर रोक लगाने, सरकार अपने घोषणा मुताबिक सभी भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन देने, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को रोजगार के लिए 2-2 लाख रुपए देने , सभी लोगों को आवास उपलब्ध कराने एवं लाभूक को भूगतान करने की मांग किया।सभा को सीपीएम मधुबनी जिला कमेटी सह रहिका लोकल कमिटी सचिव सोनधारी यादव ने कहा कि शिक्षित नौजवानों को प्रतिमाह 10 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सर्वे के नाम पर जमीन जोतने वाले किसानों को दोहन किया जा रहा है। सरकार को सबसे पहले सभी किसानों को केवाला, खतियान, जमाबंदी उपलब्ध कराना चाहिए जो सरकार नहीं कर पा रहा है , उन्होंने कहा कि किसानों को ऋण माफ करने, फ़सल सहायता प्रति एकड़ 25 हजार रुपए देने की मांग किया। सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य बाबू लाल महतो ने कहा कि रहिका प्रखंड को सुखा क्षेत्र घोषित करने की मांग किया , सभा को शशिभूषण प्रसाद,बिन्दु यादव,भागवत यादव महेन्द्र यादव, दिगम्बर यादव, जगदीश महतो, रामवृक्ष पासवान, महेन्द्र पासवान,हरिहर झा, नारायण पासवान,परेखन यादव, मोहम्मद विकाऊ नदाफ, जगदीश सहनी,बुद्धु सदा, लाल प्रसाद यादव,हलखोरी महतो, अरुण कुमार, अखिलेश पंजियार, ललित कुशवाहा, दिलीप यादव, सीताराम यादव, देवेन्द्र साफी, केवल मुखिया सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वही इस मोटे पर सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

Join us on:

और पढ़ें