:- रवि शंकर अमित!
-संग्रामपुर में दिहाड़ी मजदूर युवक की गोली मार कर हत्या। पोस्टमार्टम के लिए लाया गया मुंगेर सदर अस्तपताल। डीएसपी ने कहा मामला संदेहास्पद है, पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।घायल को थाना अध्यक्ष और सिपाही ने कंधे पर लाद कर पहुँचा अस्पताल
-मुंगेर : संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 कुमारपुर में रविवार की देर रात दिवगंत रेलकर्मी शालिग्राम यादव के बड़े पुत्र बमबम कुमार (30) की गोली मार दी। परिवार वालों ने घटना के बाद बमबम को स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बमबम के सिर में गोली मारी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल लाया गया जंहा डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया ,जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना की वजह पुरानी दुश्मनी भी बताया जा रहा है, लेकिन परिवार के सदस्य कुछ भी बोलने से पहरेज कर रहे । सूचना मिलते ही तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने मामले की जांच की। घटनास्थल पर एफएसएल और डाग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। एफएसएल ने नमूना भी संग्रह किया। डाग स्क्वायड की टीम को कुछ सफलता नहीं मिली। परिवार वालों ने बताया कि बमबम दिहाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रात 12 बजे घर आ रहे थे। घर के पास ही गोली मार दी गई। उन्होंने बताया की हमलावरों की संख्या पांच थी और अँधेरा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक की माँ सुमित्रा देवी ने बताया की देर रात में बमबम घर में आया था और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जब बहु घर में रो रही थी तब हमको जानकारी हुई। उन्होंने बताया की मेरे बेटे से किसी प्रकार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी
थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि घटना की वजह का पता नहीं चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द होगी। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है। वही तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर ने बताया की संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एक युबक की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा की मामला संदेहास्पद है क्योकि घटना स्थल पर जंहा शव बरामद हुआ है वंहा ब्लड के निशान मिले इसके साथ घर के आँगन में भी मिला है। उन्होंने कहा घटना घर के अंदर हुई है और परिवार के सदस्य कुछ और बयान दे रहे है। उन्होंने कहा पुलिस हर पहलु की जाँच कर रही है!
वही आपको बता दे मृतक बमबम कुमार की शादी वर्ष 2012 में मुंगेर जिला के लाल दरवाजा गंगा नगर निवासी निवासी गीता देवी से हुई है। गीता देवी को चार छोटे बच्चे आलोक कुमार ,आर्यन कुमार आदित्य कुमार और एक लाडो कुमारी है। वही मृतिका का गीता देवी का रो रो के बुरा हाल है।




