लौरिया में नामांकन के चौथे दिन 340 अभ्यर्थीयो ने नामांकन किया दाखिल।

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

लौरिया

लौरिया के धोबनी पंचायत के समिति संख्या 4 से रबिशंकर मिश्रा ने भी नामांकन किया दाखिल।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु नामांकन के चौथे दिन आज तीन सौ चालीस अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।
आज लगभग सभी काउंटर पर भीड़ कम थी।
मुखिया पद पर कुल उन्नीस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।जिनमें गोनौली डुमरा पंचायत की निवर्तमान मुखिया रानी देवी गोबरौरा पंचायत से आदर्श कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र एवं संगीता देवी एव विकास चंद तिवारी देउरवा पंचायत से साहेब हुसैन साह सिसवनीया पंचायत से जदयु नेता कन्हैया प्रसाद लाकड सिंस ई पंचायत से रेखा निषाद धोबनी धर्मपुर पंचायत से लालबहादुर साह मठिया पंचायत से प्रियतमा यादव का नाम शामिल हैं।
वहीं पंचायत समिति सदस्यमे कुल चौबीस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।जिनमें गोनौली डुमरा पंचायत से संजय मिश्रा कटैया पंचायत समिति से नीतु देवी धमौरा पंचायत समिति से पुर्व उप प्रमुख की बहु तबस्सुम आरा गोबरौरा पंचायत समिति से राजु कुमार शर्मा धोबनी पंचायत समिति से रविशंकर मिश्रा बगही बसवरिया पंचायत समिति से बालेश्वर साह की पत्नी का नाम शामिल हैं।
वहीं सरपंच पद हेतु कुल अठारह प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया।जिनमें बसवरिया पराउटोला पंचायत के निवर्तमान सरपंच बाला पासवान बगही बसवरिया पंचायत के सगुफता प्रवीन गोबरौरा पंचायत से युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव लाकड सिंस ई पंचायत से मंजु शुक्ला का नाम शामिल हैं।
वहीं वार्ड सदस्य पद हेतु कुल एक सौ तिरासी अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया जिसमें बसवरि या पराउटोला पंचायत से वार्ड एक से नवल ठाकुर का नाम शामिल हैं।
वहीं सरपंच के पंच पद हेतु कुल छांनबे प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
इसकी जानकारी र्निवाची पदाधिकारी सह बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ने दी ।

Join us on:

Leave a Comment