नवादा- के कादिरगंज में सोए हालात में अधेड़ की पीट पीट कर निर्मम हत्या!

SHARE:


रिपोर्ट: सोनू सिंह।

मामला नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के जमुआबा गांव से जुड़ा है, जहां एक अधेड़ की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान नारायण यादव के रूप में की गई है परिजनों ने बताया कि उक्त घटना को गांव के ही सौखी यादव एवं छोटेलाल यादव सहित अन्य ने अंजाम दिया है। परिजनों ने बताया की घर के समीप एक ताड़ का पेड़ था जिसे गांव के सौखी यादव एवं छोटेलाल यादव सहित अन्य काटना चाहते थे, जिसे नारायण यादव काटने से मना किया और विरोध जताया था जिसे लेकर कहा सुनी हुई थी तभी शनिवार की रात जब नारायण यादव सोए तो उन्हें ईंट पत्थर एवं लोहे के रड से सर को मारपीट कर बुरी तरह कुचल दिया जिससे उनकी मौत हुई है इधर मौत की खबर जैसे ही कादिरगंज पुलिस को मिली पुलिस दल बल के साथ गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया इधर मृतक के पुत्र श्रवण कुमार के लिखित आवेदन पर कादिरगंज थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है वहीं मामले को लेकर कादिरगंज थानाध्यक्ष अवध किशोर ने बताया की मामला दर्ज कर लिया गया है अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है इधर घटना के बाद परिवार के लोगों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है ।हर कोई परिवार के लोगों को दुख की घड़ी में धैर्य से काम लेने की नसीहत देते दिखाई पड़ रहे हैं।

Join us on: