मुजफ्फरपुर- जदयू विधायक का विरोध, सकरा विधायक अशोक चौधरी लापता के लगे पोस्टर!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!


बिहार के मुजफ्फरपुर में जदयू विधायक का विरोध..सकरा विधायक अशोक चौधरी लापता के लगे पोस्टर … CM नीतीश के दौरे से पहले जेडीयू MLA के खिलाफ लगे पोस्टर..
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुजफ्फरपुर दौरे से पहले अशोक चौधरी के खिलाफ पोस्टर लगा..विधायक ने विरोधियों की साजिश बताया

बिहार विधानसभा चुनाव से विधायकों को जनता का विरोध झेलना पड़ रहा है. अब मुजफ्फरपुर के सकरा से जदयू विधायक अशोक चौधरी का विरोध तेज हो गया है.. चुनाव से पहले जनता ने उन्हें लापता घोषित कर दिया है ..सकरा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने लापता लेकर पोस्टर लगाए हैं..जिसमें लिखा है कि यहां के माननीय विधायक लापता है.. 5 साल में कोई काम नहीं हुआ.. सकरा विधानसभा से . ये पोस्टर वैसे समय में लगा है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित दौरा है. सकरा से जिले के इकलौते जेडीयू विधायक के खिलाफ पार्टी नेताओं से लेकर आम लोगों ने भी मोर्चा खोल दिया है. रामपुर कृष्ण पंचायत के कई गांवों में सकरा विधायक के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं. एक तरफ जहां विधायक अशोक चौधरी के खिलाफ जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर उन्हें ‘लापता’ बताया गया है. वहीं दूसरी ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रखंड पदाधिकारी और कार्यकर्ता खुलकर विधायक का विरोध कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि साल 2020 के बिहार चुनाव में जदयू प्रत्याशी के रूप में अशोक चौधरी ने बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन जीत के बाद वह क्षेत्र से गायब हो गए विकास योजनाएं पड़ी है सड़कों की स्थिति बदतर है क्षेत्र में अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है और विधायक लंबे समय से जनता के संपर्क में भी नहीं रहे..
किसान और सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि भूषण ने कहा कि हमारे विधायक ने पांच साल में कोई काम नहीं किया. उनकी वजह से मुख्यमंत्री और पार्टी की छवि पर सवाल उठ रहे हैं..
वही सकरा विधायक अशोक चौधरी ने बताया कि लोग क्षेत्र में अफवा फैला दिए है लापता हैं मैं पहले भी लापता नही था और आज भी लापता नही हु..कल भी नही रहूंगा..विरोधी क्षेत्र में कितना काम किये हैं बताए..दलाल लोग कहते हैं लापता है वह क्षेत्र में कितना काम किये हैं ..अगर हम लापता हैं तो कही गुमसुदगी की सूचना दिया है..किसी थाना लापता का इंट्री हुआ है..मेरा नाम को लापता करने वाला स्वयं लापता है..
बाईट-अशोक चौधरी, विधायक,सकरा
बता दे कि 2020 चुनाव में अशोक चौधरी ने जेडीयू के टिकट पर सकरा विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी. उन्होंने कांग्रेस के उमेश कुमार राम को नजदीकी मुकाबले में हराया था.

Join us on: