मधुबनी- जन सुराज पार्टी सदस्यों का विधायक प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

जन सुराज पार्टी ने मधुबनी जिले के बेनीपट्टी विधानसभा प्रत्याशी चयन को लेकर विधानसभा स्तरीय संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की बैठक राजमहल विवाह भवन बेनीपट्टी में जिलाअध्यक्ष इंद्रशेखर झा के अध्यक्षता और बेनीपट्टी अनुमंडल अध्यक्ष हरेराम ठाकुर के संचालन में आयोजित किया गया। बैठक को मनीष कुमार, अशोक झा,अवध किशोर झा एवं रणधीर झा ने अपने अपने उम्मीदवारी के समर्थन में अपने दावेदारी को लेकर बातो को रखा। मनीष कुमार ने बेनीपट्टी में कपसिया खादी ग्रामोद्योग बंद होने के कारण खादी एवं रेशम जैसे कुटीर उद्योग बंद होने पर हजारों परिवारों के सामने आए संकट, बेनीपट्टी में कुटीर उद्योग, हथकरघा उद्योग, उच्चैठ , डोकहर, बख्शी टोल शंकराचार्य डीह स्थित मानस काली मंदिर को पर्यटक स्थल, सीतामढ़ी से बेनीपट्टी के बिच रेल लाईन से जोड़ने के लिए आवाज उठाने, कालिदास को ज्ञान प्राप्त होने के स्थल कालिदास डीह पर मेडिकल, इंजीनियरिंग आदी कालेज स्थापित कराकर शिक्षा का हब बनाने, ग्रामीण स्तर पर सड़क एवं पुल में सुधार की बात को रखा ,भ्रष्टाचार से मुक्ति की बात जन सुराज पार्टी से विधायक बनने पर करने की बात कहा। उम्मीदवारों की बातें सुनने के बाद संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों ने अपनी राय बंद लिफाफे में मौजूद विधानसभा प्रभारी संजय शर्मा और संतोष सिंह को सौंपी। राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक जिला चुनाव प्रभारी तमन्ना कमाल और जिला संयोजक रामकुमार मंडल संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की राय के आधार पर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे। इससे पहले सभी विधानसभा में प्रत्याशी चयन को लेकर दो स्तरों पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की राय ली गई है। पार्टी विधानसभा स्तर पर अपने सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों से राय लेकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने जा रही है। वही बैठक में परवेज आलम, पूर्व जिला संयोजक, विरेन्द्र यादव, जुबेर अहमद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप झा, अनुमंडल किसान अध्यक्ष अशीष झा , बेनीपट्टी महिला संयोजक सरिता ठाकुर, बेनीपट्टी प्रखंड संयोजक गौड़ी सिंह, कलुआही प्रखंड उपाध्यक्ष देवचंद्र मिश्र , बेनीपट्टी प्रखंड किसान अध्यक्ष कमल झा, कलुआही प्रखंड युवा अध्यक्ष अनिल पासवान , सोशल मीडिया प्रभारी रवि प्रसाद भी उपस्थित रहे,भारी वर्षात के बाबजूद कार्यक्रम में एक हजार से अधिक कार्यकर्ता ने भाग लिया।

Join us on: