बड़े ही हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ बक्सर का ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम, निकली आकर्षक झांकियां!

SHARE:


बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट.


बड़े ही हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ बक्सर का ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम, निकली आकर्षक झांकियां
बक्सर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ ऐतिहासिक भरत मिलप कार्यक्रम समापन अवसर पर जिले के विभिन्न मोहल्लों और पूजा समितियों द्वारा धार्मिक और सामाजिक झांकियां प्रस्तुत की गई। बुटेली टीम का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिनकी ऊंचाई महज दो से तीन फीट थी। इन कलाकारों ने बक्सर के धार्मिक महत्व को दर्शाते हुए तड़का वध की जीवंत झांकी प्रस्तुत की।
शहर की बच्चियों ने महिषासुर मर्दिनी की मनमोहक झांकी पेश की, जबकि कई बच्चे राधा-कृष्ण और राम-सीता के रूप में नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
दुर्गा पूजा समितियों ने सामाजिक संदेशों से जुड़ी झांकियां भी प्रस्तुत कीं। इनमें होलिका दहन, सामाजिक कुरीतियों का अंत, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। इन झांकियों ने दर्शकों को धार्मिकता के साथ-साथ सामाजिक सुधार का भी संदेश दिया।
बाईट- स्थानीय श्रद्धालु

Join us on: