रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना के मीठापुर सब्जी मंडी के पास भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा सामने आया है।
लगातार हो रही बारिश से सड़क अचानक धंस गई, जिसमें दो गाड़ियाँ फँस गईं।
सड़क धंसने की आवाज और कंपन से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोग दहशत में हैं और इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई है।
सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई है।
फिलहाल इलाके को घेरकर यातायात रोक दिया गया है और राहत कार्य जारी है।




