रिपोर्ट- अमित कुमार!
डॉ. दिलीप जायसवाल ने चुनाव आयोग की बैठक के बाद कहा कि भाजपा ने एक या दो चरण में चुनाव करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने बुर्का पहने महिलाओं की पहचान के लिए महिला अधिकारियों द्वारा फोटो मिलन करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा, दलित बहुल क्षेत्रों में पारा मिलिट्री फोर्स का परेड और डेप्युटेशन करने का प्रस्ताव भी रखा गया है ताकि उनके वोट को लुटा नहीं जा सके।
डॉ. जायसवाल ने कहा कि भाजपा का मानना है कि चुनाव आयोग को अधिसूचना जारी करने के 28 दिनों के भीतर मतदान कराना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग को राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं को फार्म 17सी भरवाने के लिए निर्देश देना चाहिए ताकि आगे कोई समस्या न हो ¹।




