सहरसा- पोखर जीर्णोद्धार में घोटाले का आरोप, 15 लाख की राशि पर लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा नगर निगम में आई डी सिंह चौक पोखर जीर्णोद्धार घोटाला, 15 लाख की राशि पर लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष ने उठाए सवाल

सहरसा नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 13 के न्यू कॉलोनी पोखर के जीर्णोद्धार में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। चौदह लाख अठानवे हजार तीन सौ रुपए की राशि स्वीकृत हुई, लेकिन बिना निविदा और बिना कार्य किए विभागीय अभिकर्ता द्वारा पूरी राशि उठा ली गई।
मामला एनजीटी पहुंचने पर आनन फानन में नगर निगम ने जेसीबी लगाकर हल्की सफाई करवाई और कचरा पोखर की सीढ़ियों पर ही छोड़ दिया, जो आज तक जस का तस पड़ा है।
लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर विकास प्रमंडल के अधिकारियों ने जांच में गलत रिपोर्ट दी और पोखर को साफ-सुथरा बता दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में करीब 200 करोड़ रुपए की लूट मची हुई है। यह पूरा मामला नगर निगम के कार्यशैली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Join us on: