:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय के बखरी में अनुमंडल स्तरीय अस्पताल के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त बवाल खड़ा हो गया।, जब अस्पताल की भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ही बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह और भाकपा के बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष के तरफ से घंटे तक हंगामा हुआ और हाथापाई शुरू हो गई। आप तस्वीरों में देख सकते हैं दोनों पक्ष के कार्यकर्ता आपस में कैसे भिड़े हुए हैं और हाथापाई कर रहे हैं। साथ ही साथ बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ भी लोग उलझ गए।इस दौरान श्रेय लेने की होड़ में दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आपको बताते चले कि गिरिराज सिंह शुक्रवार को बखरी थाना के नजदीक 22 करोड़ 19 लाख की लागत से बनने वाले अनुमंडल स्तरीय अस्पताल का भूमिपूजन करने आए थे। डीएम तुषार सिंगला और स्थानीय विधायक सूर्यकांत पासवान के साथ भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन होते ही दोनों के समर्थकों ने अपने-अपने नेता के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए।नारेबाजी के दौरान हालत नोकझोंक जैसे हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांत कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई साल से अस्पताल की मांग की जा रही थी। अब भूमिपूजन हो रहा है तो इसे राजनीति की भेंट नहीं चढ़ने देना चाहिए।इस संबंध में विधायक सूर्यकांत पासवान का कहना है कि 1 साल पहले यह मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुआ। गिरिराज सिंह को 1 साल पहले ही शिलान्यास करना चाहिए। यह बिहार सरकार की योजना है जिसका भूमिपूजन बिहार सरकार के मंत्री से होना चाहिए। हम दलित विधायक हैं, इसलिए वह हाईजैक करना चाहते हैं।विधायक ने कहा कि सांसद गिरिराज सिंह जनता को खरीद रहे हैं, उद्घाटन-शिलान्यास करके लोगों का मूवमेंट अपनी ओर कर रहे हैं। गिरिराज सिंह यहां हिंदू मुसलमान करने आए थे। ये बखरी की क्रांतिकारी धरती है। यहा हिंदू मुसलमान नहीं चलेगा। यहा हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में है। भाई-भाई ये तमाम लोगों का ये धर्म भी है, ये तमाम लोग यहां रहेंगे।हमने सदन में सवाल उठाया तो बन रहा है, लेकिन उसमें मेरा कहीं नाम नहीं लिया जा रहा है। उनके कार्यकर्ता जयश्री राम का नारा लगा रहे थे। इसलिए हमारे कार्यकर्ता सीपीआई जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे। जिसके कारण तनातनी हो गया।इस संबंध में गिरिराज सिंह कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हुए। जबकि भाजपा के प्रवक्ता सिधेश आर्य ने कहा कि कम्युनिस्ट के डीएनए में विकास का विरोध करना है। गिरिराज सिंह के प्रयास से अनुमंडल अस्पताल का भूमि पूजन हो रहा था, हमारे कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।इसी दौरान बखरी विधायक के साथ कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया।हमारे कार्यकर्ता घायल हुए हैं, बीजेपी उनका भी विरोध करेगी और सीपीआई के विकास विरोधी मानसिकता को जनता के सामने ले जाएंगे यह लोग विकास के विरोधी हैं।
बाइट -सूर्यकांत पासवान बखरी विधायक
बाइट- गिरिराज सिंह ,केंद्रीय मंत्री बाइट -ग्रामीण
बाइट- ग्रामीण




