रिपोर्टर शुभम सिन्हा!
नवरात्र संपन्न होने के बाद भोजपुर जिले में विजयादशमी के अवसर पर धूमधाम के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। डीजे, जयकारों और भक्ति गीतों के बीच भक्तगण मां को विदाई देने पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह यात्रा निकाली गई और भक्तजन आरा शहर के मझौंवा नदी में विसर्जन किया गया।
विसर्जन के माहौल में जहां बड़े भक्त श्रद्धा और भक्ति भाव से मां को विदाई दे रहे थे, वहीं छोटे-छोटे बच्चों की आंखें नम हो गईं। कई बच्चे मां की प्रतिमा को देखकर जोर-जोर से रोने लगे। जिसके बाद वहां मौजूद समिति के सदस्यों ने बच्चों को समझाने की कोशिश की। लेकिन बच्चों की मासूम जिद और आंसुओं ने माहौल को भावुक बना दिया।
वहीं विसर्जन में मौजूद लोग बच्चों के इस दर्द को देख भावुक हो उठे। जयकारों और नाच-गाने के बीच बच्चों की सिसकियों ने कार्यक्रम को संवेदनशील बना दिया। हर कोई यही कामना करता दिखा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद हमेशा बना रहे। विसर्जन के साथ ही नवरात्र का समापन हो गया।




