खगड़िया- जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने ली राजद की सदस्यता!

SHARE:

रिपोर्ट- बिक्रम उपाध्याय!


खगङिया के भगवान हाई स्कूल मैदान में आयोजित राजद के जनसभा में परबता के जदयू विधायक डाॅक्टर संजीव कुमार ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया। खगड़िया के राजद के जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने डाॅक्टर संजीव कुमार को सदस्यता ग्रहण करबाया। सदस्यता ग्रहण करते ही राजद कार्यकर्ताओ ने फूल का भव्य माला पहनाकर स्वागत किया। हलाॅकी इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव को हेलीकॉप्टर से आना था लेकिन पटना में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर उङ नही सका। इसके बाद तेजस्वी यादव ने बिडीओ कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को संबोधित किया। तेजस्वी यादव के भाषन को सुनने के लिए काफी संख्या में लोगो की भीङ उमङी थी। इस दौरान डाॅक्टर संजीव ने कहा का की जदयू में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तवियत खराब होने के बाद पदाधिकारियों के द्वारा सरकार चलाने का आरोप लगाया। उन्होने कहा की सम्मान से समझौता नही कर सकते है। जेडीयू से टिकट मांगने के लिए एक बार भी नही गए। इसलिए इस बार युवा मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हाथ को मजबूत करने और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की बात कही।
Byte
डाॅक्टर संजीव, बिधायक।

Join us on: