शंखनाद सुपर 40 में : देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

1 दशहरा पर दिल्ली में भारी बारिश,रावण दहन कार्यक्रम में नहीं शामिल हो सके PM मोदी,देशभर में धूमधाम से मनाई गई विजयादशमी,कहीं जलकर तो कहीं बारिश में गलकर गिरा रावण,राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली में रावण दहन किया,पटना में दहन से पहले रावण का सिर टूटा

2 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ‘आरएसएस” प्रमुख मोहन भागवत के भाषण की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस भाषण में भारत की अंतर्निहित क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की बात कही गई है

3 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधी जयंती के अवसर देशवासियों से हर साल कम से कम पांच हजार रुपये के खादी उत्पाद खरीदने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खादी उत्पादों की बिक्री बढ़ने से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा और उनका जीवन बेहतर होगा

4 राहुल बोले:RSS और भाजपा की विचारधारा में कायरता,कमजोर को मारते हैं,ताकतवर से डरते हैं,विदेश मंत्री कहते हैं चीन से कैसे लड़ें

5 राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक संवाद है,जहां अलग-अलग धर्म,विचार और परंपराएं साथ रहती हैं। लोकतंत्र इन सभी को जगह देता है। आज इसी व्यवस्था पर सबसे बड़ा हमला हो रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर अलग-अलग भाषाओं,धर्मों और परंपराओं को दबाया गया तो देश में दरारें गहरी होंगी

6 विदेश में देश की छवि खराब करना उनकी आदत’;राहुल के लोकतंत्र वाले बयान पर भाजपा का पलटवार

7 गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने फिर से विदेशी मंच पर भारत को अपमानित किया। उन्होंने कहा कि लंदन में लोकतंत्र की बदनाम,अमेरिका में संस्थानों का मजाक बनाने के बाद अब कोलंबिया में राहुल गांधी ने भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर ठेस पहुंचाई। भाटिया ने इस बयान पर सिर्फ असहमति ही नहीं जताई बल्कि इसे देश की अवमानना भी बताया

8 पूरे देश में बिहार मॉडल अपनाएगा चुनाव आयोग, सभी राज्यों में सूची से हटेंगे मृत मतदाताओं के नाम

9 शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी दशहरा रैली में कहा कि असली शिवसेना आज भी उनके पास है। उन्होंने उन नेताओं की आलोचना की जो पार्टी छोड़कर चले गए और शिंदे गुट में शामिल हो गए। ठाकरे ने कहा कि जनता अब भी हमारे साथ है और पार्टी की असली पहचान उन्हीं में है। यही लोग असली सोना है, बाकी जाने वाले लोग तो पीतल के हैं

10 मुंबई में शिवसेना ‘शिंदे गुट”की दशहरा रैली में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर सीधा हमला बोला। शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे उन लोगों के साथ खड़े हैं जो पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उन्होंने विपक्ष को जनता को गुमराह करने वाला बताते हुए साफ किया कि शिवसेना बाला साहेब के आदर्शों पर चलती है

11 हमारी थाली से मत छीनिए;मराठा आरक्षण पर अपनी ही सरकार के विरोध में पंकजा मुंजे

12 भारत-चीन के बीच 26 अक्टूबर से डायरेक्ट फ्लाइट,5 साल पहले कोरोनाकाल में बंद हुई थी; पहली फ्लाइट कोलकाता से ग्वांगझू जाएगी

13 गाजियाबाद से बीजेपी सांसद अतुल गर्ग ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है,उन्होंने कहा कि गांधी जी ने शांति के लिए सत्य और अहिंसा का मार्ग बताया,लेकिन गांधी जी जरा ये बताएं कि अगर शांति बिना हथियारों के मिलती होती तो ऐसे कौन से देवी देवता हैं जिसके हाथ में हथियार नहीं है

14 एमपी के खंडवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी,11 की मौत,इनमें 8 बच्चियां… मृतकों की उम्र 7 से 25 साल,तीन की हालत गंभीर;दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसा

15 बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को शीतकाल के शाम दो बजकर 56 मिनट पर बंद होंगे। 21 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू होंगी। वहीं द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर के कपाट 18 नवंबर को बन्द किए जाएंगे,विजयदशमी के अवसर पर ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ मे पंचांग गणना के अनुसार तिथि निश्चित की गई

16 कम GST और फेस्टिव ऑफर से 45% ज्यादा बिकीं कारें,टाटा ने सबसे ज्यादा 9,191 EV बेचीं,हुंडई-महिंद्रा को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंची

17 पहले दिन का खेल समाप्त,केएल राहुल का पचासा;भारत का स्कोर 121/2,वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 162 रन बनाए। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 121 रन बनाए हैं और वह फिलहाल विंडीज से 41 रन पीछे है

18 मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों में तेज हवा, घने बादल और तेज बारिश की संभावना जताई है। जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें आंध्र प्रदेश,तेलंगाना,कर्नाटक के कुछ हिस्से,पश्चिम बंगाल, ओडिशा,झारखंड, छत्तीसगढ़,बिहार,मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र,गुजरात, राजस्थान,उत्तर प्रदेश के इलाकों,उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

19 PAK विदेश मंत्री डार ने संसद में कहा:ट्रंप का 20 सूत्री गाजा प्लान हमारा नहीं’

20 बिहार:CM नीतीश कुमार ने स्टूडेंट क्रेडिट योजना के नियम और अधिक लचीले किए

21 जिया उर रहमान बर्क समेत सपा के तीन नेताओं का प्रतिनिधिमंडल कल बरेली जाएगा

22 करूर भगदड़ केस: TVK नेता बुस्सी आनंद, निर्मल कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

23 बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के पहले आईएएस अधिकारियों का तबादला

24 बिहार:CM नीतीश ने राज्य कर्मचारियों-पेंशनभोगियों का DA 3% बढ़ाया,अब बढ़कर 58% हुआ

25 NSG ने बड़े पैमाने पर राष्ट्रव्यापी आतंकवाद विरोधी अभ्यास सफलतापूर्वक पूरा किया

26 नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म,कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

27 चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव 2025 को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ अहम बैठक की

28 PAK को PoK में मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए:MEA

29 मद्रास HC ने करूर मामले की जांच के लिए IPS असरा गर्ग की अध्यक्षता में SIT गठित की

30 हाल की चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिर:RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा

31 कर्नाटक:यल्लालिंगा स्टूडेंट मर्डर केस में कोर्ट ने सभी 9 आरोपियों को बरी किया

32 अगर पाकिस्तान नक्शे में रहना चाहता है तो आतंकवाद रोके:आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी

33 झारखंड के धनबाद, रांची समेत 9 जिलों में आज कई जगह भारी बारिश की संभावना

34 रूस ने ऊर्जा ठिकानों पर देर रात 381 ड्रोन और 35 मिसाइलें दागीं:यूक्रेन एयरफोर्स

35 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अक्टूबर को बिहार के युवाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे

36 दिल्ली:S-400 ने अच्छा प्रदर्शन किया,ऐसी और प्रणालियों की जरूरत:IAF चीफ एपी सिंह

37 कैप्टन अनिल राव सहित ALPA इंडिया का 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल AAIB से मुलाकात करेगा

38 मद्रास हाई कोर्ट ने TVK जिला सचिव सतीश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

39 8 Oct को एयर फोर्स डे पर हिंडन एयरबेस पर परेड,तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल होंगे

40 वायु सेना विंग कमांडर जयदीप सिंह ने 93वें एयर फोर्स डे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

Join us on: