नल-जल मामले एक गिरफ्तार व दो ने किया आत्मसमर्पण।

SHARE:

शकील अहमद

प्रखंड बगहा-2 के पंचायत राज बेलहवा मदनपुर में नल जल योजना राशि को गबन करने के मामले में गुरुवार को एक वार्ड सदस्य को नौरंगिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
निवर्तमान वार्ड सचिव पर नल जल योजना में राशि गबन करने के मामले में नौरंगिया थाना में प्राथमिकी दर्ज थी। इस मामले में वे पिछले डेढ़ साल से फरार रहे थे। इसे लेकर लगातार पुलिस वार्ड सदस्य के घर पर छापेमारी कर रही थी।
नौरंगिया थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने
बताया एएसआई मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार पंचायत राज बेलहवा मदनपुर में नल जल योजना राशि को गबन करने के मामले में छापामारी कर रही हैं। जिसमें शुक्रवार को वार्ड सदस्या रम्भा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।उन्होने बताया कि गत दिनों गिरफ्तार निवर्तमान मुखिया योगेंद्र मुसहर समेत दो दर्जन से अधिक नल-जल योजना में आरोपीयों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।उन्होंने बताया कि दो वार्ड सदस्य जोखनी देवी व पुष्पा देवी बगहा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।

Join us on:

Leave a Comment