बेगूसराय- डायरिया ने ली एक दर्जन की जान, दो दर्जन बीमार, मचा हाहाकार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय के सदर प्रखंड के वनद्वार मुसहरी गांव में डायरिया का प्रकोप जारी है। वही डायरिया के प्रकोप के कारण एक दर्जन से अधिक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि डायरिया के प्रकोप से दो दर्जन से अधिक लोगों बीमार है। घटना के बाद मुसहरी टोल में हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि हालांकि उसे इलाके में मेडिकल के टीम लगातार कैंप कर रही है। आपको बताते चले की डायरिया के प्रकोप गंभीर स्थिति में एक युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उसे इलाके में पिछले 1 महीने से लगातार डायरिया का प्रकोप जारी है। डायरिया के कारण पिछले 1 महीने के अंतराल में एक दर्जन से अधिक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग अभी भी डायरिया के प्रकोप से बीमार है। लगातार उस इलाके में मेडिकल की टीम कैंप कर रही। इस दौरान लोगों का कहना है कि महादलित मुहल्ले में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बीते एक महिना में यहाँ एक दर्जन से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार होकर सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। लगातार हो रहे मौतों से बस्ती में दहशत का माहौल बना हुआ है। चिकित्सकों का कहना है कि चारों ओर फैली गंदगी और बरसात के मौसम में सड़ी-गली मछलियों के सेवन की वजह से डायरिया फैला। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम केवल औपचारिकता निभा रही है। दिन में कुछ घंटे कैंप लगाकर थोड़ी-बहुत दवाइयां बांट दी जाती हैं। और फिर टीम लौट जाती है। इस दौरान एंबुलेंस कर्मी का कहना है कि वनद्वार मुसहरी में डायरिया का प्रकोप जारी है। डायरिया के चपेट में कई बच्चों की मौत हो चुकी है।
बाइट परिजन
बाइट- नविदा परिजन
बाइट मिथुन कुमार एलटी एंबुलेंसकर्मी

Join us on: