मधुबनी- एक क्विंटल दस केजी गाँजा के साथ क्षतिग्रस्त कार जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

अररिया संग्राम थाना पुलिस ने 110 किलो गांजा बरामद, क्षतिग्रस्त कार जब्त।

मधुबनी जिले के झंझारपुर अररिया संग्राम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 110. किलो गांजा के साथ एक क्षतिग्रस्त होंडा कार बरामद किया है। यह बरामदगी थाना क्षेत्र के ट्रामा सेंटर अस्पताल के सामने शिबू मोटर गैरेज के समीप एनएच-27 से की गई।
जानकारी के अनुसार, थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक चार पहिया वाहन हाईवा से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया है। गश्ती दल की प्रभारी एसआई सोनल कुमारी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। जांच के दौरान कार की पिछली सीट और डिक्की से गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद मामले की सूचना एसडीपीओ और एसडीओ को दी गई। तत्पश्चात झंझारपुर अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार झा को कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त कर तलाशी कराई गई। तलाशी के दौरान कार में रखे प्लास्टिक के बोरों और पैकेटों को खोलकर देखा गया तो उनमें गांजा पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर तौलने पर इसका वजन 110.किलो निकला। मौके पर वीडियोग्राफी के बीच जप्ती सूची तैयार की गई और वाहन को कब्जे में ले लिया गया।
थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गांजा तस्करी के इस मामले में कार मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी खेप पकड़ी गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Join us on: