सता के लिए बेचैन तेजस्वी, केवल झूठे वायदे कर रहे- भाजपा का तेजस्वी पर हमला!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।
सता के लिए बेचैन तेजस्वी, केवल झूठे वायदे कर रहे

तेजस्वी यादव की राजनीति अब पूरी तरह सत्ता के लोभ और कुर्सी की भूख पर केंद्रित हो चुकी है। जनता के सवालों पर बोलने के बजाय वे सिर्फ़ सत्ता हासिल करने की जुगत में लगे रहते हैं। उनकी बेचैनी साफ़ दिखाती है कि बिहार की जनता ने उन्हें नकार दिया है और अब वे किसी भी तरह से सत्ता में आने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं।

तेजस्वी यादव को न विकास की चिंता है, न युवाओं के रोज़गार की—उन्हें सिर्फ़ और सिर्फ़ सत्ता चाहिए। यही कारण है कि आज वे झूठे वादे और खोखले भाषणों के सहारे जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता अब मूर्ख नहीं है, उसने राजद के भ्रष्टाचार और जंगलराज का असली चेहरा देख लिया है।

सत्ता के लिए तड़पते तेजस्वी को जनता बार-बार सबक सिखा चुकी है और 2025 में भी सिखाएगी। बिहार विकास और सुशासन के रास्ते पर है, भ्रष्टाचार व परिवारवाद की राजनीति को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

Join us on: