मुंगेर- सांसद अरुण भारती ने 778 दिव्यांगों को बांटे सहायक यंत्र और उपकरण!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

सांसद अरुण भारती ने दिव्यांगों को बांटे सहायक यंत्र और उपकरण 778 वृद्ध जनों के बीच 82 लाख 82 हजार की लागत से 4711 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण!

-दिव्यांग जनों को परीक्षण के उपरांत विशेष शिविर लगाकर सहायक यंत्र एवं उपकरण का निशुल्क वितरण किया गया। तारापुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर लगाया गया । मुख्य अतिथि अरुण भारती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि जमुई संसदीय क्षेत्र के सांसद अरुण भारती ने लाभार्थियों के बीच सामग्री का वितरण किया। 82लाख 82 हजार एक सौ नॉ रुपया मूल्य का संपत्ति का वितरण किया गया। पूर्व से चिन्हित लाभार्थियों की संख्या 778 थी। सहायक यंत्र एवं उपकरणों की संख्या 4711 थी।
तारापुर विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रखंडों के लाभार्थियों के बीच वितरण किया गया। असरगंज प्रखंड के 208 संग्रामपुर प्रखंड से 182 तारापुर प्रखंड से 104 हवेली खड़कपुर प्रखंड से 76 और टेटिया बंबर प्रखंड से 208 लाभार्थियों को सहायक उपकरण एवं यंत्र दिए गए। 22 अप्रैल से 26 अप्रैल और 2 सितंबर से 8 सितंबर के बीच जांच में पाए गए योग्य पात्र को यह सामग्री दिया गया। आरवीवाई योजना के अंतर्गत दिए गए सहायक उपकरणों में 181 व्हीलचेयर 25 फोल्डिंग वाकर 734 वाकिंग स्टिक 488 कृत्रिम दांत 1540 घुटने का बेल्ट 772 कमर का बेल्ट 552 कान का मशीन 96 कमोड के साथ कुर्सी 8 बैसाखी 309 सिलिकॉन कुशन का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद अरुण भारती ने उपस्थित जनों को कहा की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि यह उनका पुराना क्षेत्र रहा है, आप वहां के लोगों से जुड़े, उनके सुख-दुख का ख्याल रखें । उनके कार्यों को करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुजुर्गों का ख्याल किया है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के माध्यम से असमर्थ बुजुर्गों को सहायक उपकरण निशुल्क देने का कार्य किया जा रहा है। इसका एकमात्र उद्देश्य है कि उन बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने का हक दिलाना है। हम चाहेंगे इस तरह का सर्वे लगातार हो और जहां भी जो छूट रहे हैं उन्हें भी इसका लाभ मिले। उन्होंने खुशखबरी देते हुए कहा कि तारापुर विधानसभा में एक केंद्रीय विद्यालय को भी मंजूरी दी गई है। युवाओं को रोजगार मिले उसके लिए भी हम लोग प्रयत्नशील हैं। अलग-अलग मंत्रालय से समाज के विकास के लिए यह प्रयास किया जा रहा है की योजनाएं धरातल पर आए । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से आज यह सम्मान बुजुर्गों को दिया जा रहा है। मौके पर राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार सिंह जिला अध्यक्ष प्रमोद पासवान चंद्रशेखर चौधरी शशि शेखर राणा डॉ सर्वेश कुमार रोहित सिंह विशाल आनंद सहित बड़ी संख्या में लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के पार्टी पर अधिकारी और कार्यकर्ता थे। एलिमको कानपुर और जिला प्रशासन मुंगेर के सहयोग से यंत्र और उपकरण का उपलब्ध कराई गई। कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक विकास शर्मा वीडियो प्रशांत कुमार नाज़नीन प्रवीण एलिम्को के तरुण कुमार ,चंदन कुमार उपस्थित रहे।

Join us on: