शंखनाद सुपर 40 में : देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

शारदीय नवरात्रि-चौथा दिन*!! माॅं कूष्मांडा!!*

1 पीएम मोदी बोले:देश में चिप से लेकर शिप तक बनाएंगे,किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं,ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया

2 हम यहीं नहीं रुकेंगे…GST पर सरकार देगी एक और खुशखबरी; पीएम मोदी ने दिए संकेत

3 GST में बदलाव से गरीब और मध्यम वर्ग की बचत,कांग्रेस सरकारों में मची थी टैक्स की लूट,बोले पीएम मोदी

4 थोड़ी देर में राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचेंगे पीएम मोदी,1 लाख करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण,2 नई वंदेभारत को दिखाएंगे हरी झंडी

5 6 अक्टूबर के बाद कभी भी हो सकती है बिहार चुनाव की घोषणा,EC ने मुख्य सचिव को भेजा पत्र

6 दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेन से मथुरा पहुंचीं राष्ट्रपति,बांके बिहारी के दर्शन किए,निधिवन में 500 मीटर परिक्रमा लगाई

7 फलस्तीन को लेकर सरकार की चुप्पी मानवता के खिलाफ,सोनिया गांधी ने PM मोदी-नेतन्याहू का जिक्र कर कसा तंज

8 भारत में पहली बार ट्रेन से अग्नि-प्राइम मिसाइल का टेस्ट,स्पेशल ट्रेन बनाई;रूस,चीन और नॉर्थ कोरिया के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा देश

9 गुजरात-गांधीनगर में गरबा के दौरान दो गुट भिड़े,गरबा मैदान में पथराव,दुकानों में तोड़फोड़ और गाड़ियों में आग लगाई,60 हिरासत में

10 मुजफ्फरपुर में NDA सम्मेलन में हंगामा,नेताओं में धक्कामुक्की,कुर्सियां चलीं,टिकट की दावेदारी पर भिड़े JDU-लोजपा’आर”के कार्यकर्ता;6 अक्टूबर के बाद चुनाव का ऐलान संभव

11 जोधपुर में देश के दूसरे बड़े अक्षरधाम-मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई,500 कारीगरों ने 7 साल में बनाया;45 डिग्री टेम्प्रेचर में भी रहेगा ठंडा

12 युवाओं को नहीं है राहुल गांधी की बातों में दिलचस्पी,वोट चोरी’ की अपील नहीं चलेगी,फडणवीस का तंज,उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी खाली नारों में नहीं,काम में विश्वास रखती है। जेन जी को न तो प्रदर्शन का वक्त है,न ही राहुल गांधी की बातों में कोई रुचि

13 उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान वाला मामला सामने आया है,जहां एक शख्स के पेट से दर्जनों की संख्या में चम्मच,टूथब्रश और पेन को निकाला गया, दरअसल उसके पेट में तेज दर्द उठा,ऐसे में परिजन उसे लेकर अस्पताल गए,वहां जांच के बाद जब सच्चाई सामने आई तो डॉक्टर भी दंग रह गए,आखिर में ऑपरेशन कर शख़्स के पेट से ये चीजें निकाली गई

14 बताया जा रहा है कि सचिन नाम का शख्स नशे का आदी था,परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भेजा,इससे गुस्साए सचिन ने स्टील का चम्मच,टूथब्रश और पेन खाना शुरू कर दिया,कुछ दिन बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा,जहां पर उसका सफल ऑपरेशन करके सब बहार निकाले गए

15 वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान,गिल कप्तान, जडेजा उपकप्तान,2 अक्टूबर से अहमदाबाद में पहला टेस्ट

16 बांसवाड़ा-झालावाड़ छोड़ पूरे राजस्थान से मानसून लौटा,3 दिन में मध्य प्रदेश से विदाई संभव;बिहार में गंडक-गंगा के कटाव में घर बहे

17 सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट,ये 81,400 पर कारोबार कर रहा,निफ्टी भी 100 अंक फिसला;ऑटो और IT शेयर्स टूटे

18 लद्दाख में भड़का प्रदर्शन,Gen-Z छात्रों ने बीजेपी दफ्तर और CRPF की गाड़ी को फूंका

19 लद्दाख में हिंसक झड़प दौरान हुई 4 की मौत 70 घायल,लगा कर्फ्यू

20 इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,धर्म परिवर्तन सर्टिफिकेट फर्जी तो शादी भी अवैध,लड़की को भेजा नारी संरक्षण गृह

21 केंद्र सरकार ने लद्दाख हिंसा के लिए सोनम वांगचुक को ठहराया ज़िम्मेदार,कहा भीड़ को उकसाया गया

22 छत्तीसगढ़:दंतेवाड़ा में नक्सलियों को बड़ा झटका,71 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

23 हरियाणा में 25 सितंबर को लॉन्च होगी,दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना,हर माह महिलाओं को 2,100 रुपये की आर्थिक मदद

24 CDS जनरल अनिल चौहान को मिला एक्सटेंशन,30 मई 2026 तक बढ़ा कार्यकाल

25 Chhattisgarh: शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का बेटा चैतन्य गिरफ्तार,चार्जशीट में अब तक 45 आरोपी

26 वर्तमान सरकार का प्रचार में नहीं परिणाम देने में है विश्वास,मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गिनाए अपने काम

27 यौन उत्पीड़न केस में चैतन्यानंद के खिलाफ लुकआउट नोटिस,17 छात्राओं को बनाया था निशाना

28 Bihar Chunav 2025:कांग्रेस की CWC बैठक में खरगे ने कहा:मोदी सरकार की बिहार से शुरू होगी उलटी गिनती

29 भारत के एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी में विस्फोट,आसपास के इलाकों में खतरा नहीं,8 दिन में 2 बार फटा

30 यूएनजीए में बोले जेलेंस्की,अंतर्राष्ट्रीय कानून नहीं,अब हथियार तय करते हैं कि कौन बचेगा’

31 पंजाब के पुलिसकर्मियों की नोएडा में फर्जी रेड,झूठा केस बता 3 कारोबारी किडनैप किए,छोड़ने के ₹10 करोड़ मांगे; ASI-कॉन्स्टेबल,MLA का करीबी शामिल

32 पंजाब में खाली राज्यसभा सीट पर चुनाव की घोषणा,नामांकन 6 अक्टूबर से,24 अक्टूबर को वोटिंग;केजरीवाल कर चुके इनकार

33 8 जिलों से 97 दिन बाद मानसून लौटा: बाढ़-बादल फटने और लैंडस्लाइड से भारी तबाही;30 साल का रिकॉर्ड टूटा

34 UN में भारत का पाकिस्तान पर करारा हमला,आतंकियों को पनाह देने पर लताड़ा,PoK खाली करने की नसीहत

35 Pahalgam Terror Attack:पहलगाम हमले में बड़ी कामयाबी,आतंकियों का मददगार गिरफ्तार

36 IND vs BAN,Asia Cup 2025:टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में, बांग्लादेश को 41 रन से हराया

37 लद्दाख में हिंसा,4 की मौत,72 घायल,राज्य का दर्जा मांग रहे प्रदर्शनकारियों ने लेह में भाजपा ऑफिस जलाया;शहर में मार्च-रैली बैन

38 लेह में आज भी कर्फ्यू,गृह मंत्रालय बोला:बांगचुक ने लोगों को भड़काया;लद्दाख को पूर्ण राज्य की मांग पर हिंसा में 4 की मौत

39 चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए अब ऑनलाइन वोटर लिस्ट से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य कर दिया है। यानी यदि कोई मतदाता नाम जोड़ना,हटाना या बदलाव करना चाहता है तो उसे आधार-लिंक मोबाइल नंबर देना होगा

40 रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत,100 से ज्यादा देशों को कर रहा निर्यात,डिफेंस एक्सपो में दिखी स्वदेशी ताकत

Join us on: